5 जनवरी 2021 - 18:13
दूसरे देशों पर हमले के लिए इराक़ को आरंभ बिन्दु नहीं होना चाहियेः इराक़ी राष्ट्रपति

बहरम सालेह ने कहा कि इराक अपनी संप्रभुता के बारे में कोई सौदा नहीं करेगा

इराक़ी राष्ट्रपति बरहम सालेह ने कहा है कि दूसरे देशों पर हमले के लिए इराक़ को आरंभ बिन्दु नहीं होना चाहिये। इराकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस देश को रणक्षेत्र या दूसरे देशों पर हमले का आरंभ बिन्दु नहीं होना चाहिये।

प्राप्त समाचारों के अनुसार शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी और शहीद अबू मेहदी अलमोहन्दिस की शहादत की पहली बरसी पर आयोजित शोक सभा में आतंकवाद के खिलाफ इन महानायकों के स्थान को बयान किया और आतंकवादी गुटों से विजय में उनकी उल्लेखनीय भूमिका पर प्रकाश डाला।

इराक़ी राष्ट्रपति बरहम सालेह ने इसी प्रकार क्षेत्रीय परिवर्तनों की ओर संकेत करते हुए कहा कि कुछ, इराक़ियों को गृहयुद्ध की आग धकलेना चाहते हैं और वे संपूर्ण देश के लिए चुनौती हैं परंतु इस स्थिति को जारी नहीं रहना चाहिये और न ही इराक की राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन नहीं होना चाहिये।

इराकी राष्ट्रपति ने बल देकर कहा कि इस देश की सरकार संविधान के आधार पर फैसले लेती है और सरकारी तंत्र को चाहिये कि वह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करे और इस देश की स्वतंत्रता व स्वाधीनता को सुनिश्चित बनाये। इराकी राष्ट्रपति ने पिछले गुरूवार को भी अपने भाषण में कहा था कि इराक अपनी संप्रभुता के बारे में कोई सौदा नहीं करेगा।

ज्ञात रहे कि अमेरिका के अतिग्रहणकारी सैनिक सामूहिक विनाश के हथियारों को नष्ट करने के बहाने वर्ष 2003 से इराक में मौजूद हैं और अब तक इन अतिग्रहणकारी सैनिकों की उपस्थिति की वजह से  हज़ारों निर्दोष इराकी मारे जा चुके हैं।

जानकार हल्कों का मानना है कि इराक़ी, अतिग्रहणकारी अमेरिकी सैनिकों को अशांति का कारक व स्रोत समझते हैं। इसी प्रकार ठोस प्रमाणों के आधार पर जानकार हल्कों का कहना है कि अमेरिका, इराक और सीरिया में आतंकवादी गुट दाइश का जनक है और जिस दिन अमेरिका के अतिग्रहणकारी सैनिक इराक से चले जायेंगे बहुत सी समस्याओं का समाधान स्वयं हो जायेगा।